+91 94528 32324
upnonolympic@gmail.com

main attraction

main attraction

उत्तर प्रदेश नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य

उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन खेल विभाग उ0प्र0 से मान्यता प्राप्त खेल संघ है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य प्राचीन, लोक, परम्परागत तथा ग्रामीण खेलों को आगे बढ़ाना है ताकि ग्रामीण, सामुदायिक मनोरंजन, खेल भावना का विकास, स्वस्थ मानसिकता, आपसी मेल मिलाप, शरीर व मस्तिष्क का विकास तथा सस्ते रोजगार परक खेलों मनोरंजन साधन उपलब्ध कराकर विकास की जागरुकता पैदा की जा सके एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाया जा सकें।

हमारा खेल संघ प्रदेश में ऐसे प्राचीन खेलों जो आज की चकाचौंध (ग्लैमर) के युग में लुप्त होने के कगार पर है उन खेलों की पहचान दिलाने के मिशन पर कार्य कर रहा है। हमारी संस्था देश और प्रदेश में पराम्परागत, प्राचीन, ग्रामीण तथा नॉन ओलम्पिक खेलों एवं लोक कलाओं के अस्तित्व को बचायें रखने एवं उन्हें लोकप्रिय बनाकर अर्न्तराष्ट्रीय दर्जा प्रदान कराने की मुहीम को आगे बढ़ाना चाहती है ताकि ऐसे भारतीय खेल ओलम्पिक खेलों में स्थान प्राप्त कर सके।

उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियशन का गठन 2 अगस्त 2002 में हुआ था। उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियशन की प्रथम जनरल बैठक तथा डेलीगेट कांफ्रेंस 29 सितम्बर (शुक्रवार) 2000 को गोमती होटल लखनऊ में हुयी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे उ.प्र. के श्री राज्यपाल महामहिम विष्णुकांत शास्त्री जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 योगेन्द्र नारायण मुख्य सचिव उ.प्र. शासन ने की थी। उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियशन के संस्थापक सदस्यों में डॉ0 कश्मीर सिंह, आई0पी0एस0, श्री पी0एल0 पुनिया आई0ए0एस0, ई0 मसूद सिद्दीकी तथा ए0के0 सक्सेना आदि थे। हमारी एसोसियेशन से 27 खेल संघ सम्बद्ध है तथा प्रदेश के 17 जिलों मे जनपद ईकाइंयाँ गठित हो चुकी है। संस्था का एक बचत खाता भी खुला है तथा इनकम टैक्स विभाग द्वारा 80 (जी) के अर्न्तगत छूट भी प्राप्त है।

अजय दीप सिंह IAS.Retd
अध्यक्ष
उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियशन

1. गठन : 02 अगस्त 2000

2. प्रथम फर्म एण्ड जनरल काउंसिल की बैठक : 29 सितम्बर 2000

3. रजिस्ट्रार फर्म एण्ड सोसाइटी से पंजीकरण : 10 अगस्त 2001

(पंजीकरण संख्या) : 873 / 2001

4. उ0प्र0 सरकार से मान्यता : 15 / 11 / 2002

5. खेल निदेशालय से मान्यता : 04 / 01 / 2007

6. एसोसियेशन से सम्बद्ध राज्य खेल इकाई : 27

7. गठित जिला नॉन ओलम्पिक इकाईयाँ : 17

गठन का उद्देश्य / मिशन :–

देश व प्रदेश के पराम्परागत, प्राचीन, ग्रामीण उ.प्र. नॉन ओलम्पिक तथा लोक कलाओं के अस्तित्व को बचाये रखने के लिये एवं उन्हे लोकप्रिय बना कर अर्न्तराष्ट्रीय दर्जा प्रदान कराने के लिये उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसियेशन एक मिशन / मुहिम चला रहा है। इन खेलों को पहचान वापस दिलाने तथा इन खेलों व इनके खिलाड़ियों को भारतीय परिवेश में सुविधायें प्रदान करके ओलम्पिक / राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल कराने का मुख्य उद्देश्य है।

उल्लेखनीय है कि हमारे देश में लगभग 135 खेल तथा प्रदेश में 70 से अधिक पराम्परागत व लोकप्रिय क्षेत्रीय खेल खेले जाते हैं। चूंकि ओलम्पिक / राष्ट्रमंडल खेलों में इन खेलों का अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया है इस लिये ऐसे खेल आजकल के ग्लैमर के युग में लुप्त प्राय होते जा रहे हैं।

उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियेशन ऐसे पराम्परागत, लोकप्रिय, ग्रामीण खेलों को चिन्हित करके उनकी खोज करके, उनकी प्रतियोगितायें कराकर तथा उनके खिलाड़ियों को सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अर्न्तराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

उपलब्धियाँ :-

उ.प्र. नॉन ओलम्पिक एसोसियेशनद्वारा बिना सरकारी सहायता के निम्नलिखित आयोजन और प्रतियोगितायें करायी हैः-

क. वर्ल्ड कप 01

ख. अर्न्तराष्ट्रीय 08

ग. राष्ट्रीय 09

घ. राज्यस्तरीय 15

ङ. ग्रामीण ओलम्पिक खेल 03

च. अन्य खेल 05

छ. भूले बिसरे खेल 02

उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसियेशन से मान्यता प्राप्त एवं समबद्ध खेल
1- नॉन ओलम्पिक खेल
‘ए’ श्रेणी

योग स्पोर्टस, शतरंज, कैरम, आट्या-पाटया, शूटिंग बॉल, पावर लिफ्टिंग, रोइंग / नदी में तैराकी, पतंगबाजी, रग्बी, वुशु, खो-खो देशी, कबड्डी देशी, गदा जोड़ी, कुंगफू, बाडी बिल्डिंग, फिटनेस बॉल।

‘बी’ श्रेणी

बेलबॉल, महिला फुटबॉल, किक बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग, चाक बॉल, विकलांग खेल, नट जिमनास्टिक, वेटर्न स्पोर्टस, एयर स्पोर्टस, एडवेंचर स्पोर्टस, कबूतरबाजी, टेनीक्योट, मलखम्ब, ताइक्वांडो, मिनी गोल्फ।

‘सी’ श्रेणी

फ्लोरलबॉल, मारबल स्टोन, थ्रो बाल, रैकेटबाल, स्कूल गेम्स, क्यू स्पोर्टस।

2- पराम्परागत खेल

रस्सी कूद, लट्टू, गुल्ली डंडा, नहर में तैराकी, साइकिल पहिया रेस, तिगड़ी, सतैलिया, साइकिल रेस, सुर बग्घी, घोड़ा जमाल खाय, गुट्टक, गुलेल, लपटू डंडा, कुर्सी दौड़, सिगड़ी, कंचा गोली, चौसर, गेंद ताड़ी आदी।

3- ग्रामीण खेल

ग्रामीण परिवेश के खेलः- बैलगाड़ी दौड़, ठेलिया दौड़, तांगा दौड़, पैदल चलने की प्रतियोगिता, लाठी की पटेबाजी, देहाती दंगल, तीन बच्चों को लादकर 50 मीटर चलने की प्रतियोगिता।

कुम्हारों हेतु :- कुल्हण बनाने की प्रतियोगिता

मजदूरों हेतु :- ईंट फेकने, ईंट सिर पर ले जाने की प्रतियोगिता।

पल्लेदारों हेतु :- ढ़ाली में भरे बोरे लादने की प्रतियोगिता।

छोटे बच्चों हेतु :- मोबाइल से मैसेज भेजने की प्रतियोगिता, सुलेख, सामान्य ज्ञान, चित्रकारी प्रतियोगिता, मुट्ठी जम्प, पानी में कागज की नाव चलाने की प्रतियोगिता, कागज का हवाई उड़ाना आदि।

60 साल से ऊपर बुजुर्गो / प्रधान सरपंच हेतु :–

100 मीटर दौड़, पगड़ी बांधना, गुब्बारे फुलाना व जोर से हँसने की प्रतियोगिता।

महिलाओं / बालिकाओं हेतुः-

कुँए से पानी भरना, हैंडपम्प से पानी भरना, रंगोली, डलिय बुनना, कुर्सी दौड़, चिकन दस्तकारी, गुट्टा खेलना, तथा भैंस दुहने की मेंहदी प्रतियोगिता आदि।

नोटः-

ग्रामीण खेलों की गाँवों की पृष्ठभूमि को देखते हुये उनके सामुदायिक मनोरंजन के साथ-2 उनकी दक्षता को निखारना है ताकि उन्हें ये मालूम हो सके कि उनके विशिष्ट कार्य को भी खेल के रूप मे लिया जा रहा है, जो कि उनकी आजीविका से जुड़े हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से सभी वर्गों को ये लगेगा कि उनकी-रोजी रोटी से जुड़े कार्यों को भी आयोजन हो रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न भागों में इसी तरह की तमाम प्रतियोगितायें करायी जा सकती हैं और पुरस्कार में मेडल के स्थान पर देशी घी, आचार, मुरब्बा, या लोकल उत्पाद के दिये जाने पर बल दिया जाता है।

उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन से सम्बद्धता / मान्यता प्राप्त करने के नियम
सम्बद्धता / मान्यता हेतु शुल्कः-

1. नॉन ओलम्पिक खेलों हेतु 1000/- वार्षिक

2. परम्परागत / भूले-बिसरे खेलों हेतु 500/- वार्षिक

3. ग्रामीण खेलों हेतु

नवीनीकरण शुल्कः-

1. नॉन ओलम्पिक खेलों हेतु 500/- वार्षिक

2. ¬¬परम्परागत / भूले-बिसरे खेलों हेतु 200/- वार्षिक

3. ग्रामीण खेलों हेतु

टुर्नामेंट / प्रतियोगिता कराने की सम्बद्धता ( कैपीटेशन) फीसः- 1000/ रु0

नोटः-
ये कैपिटेशन फीस नॉन ओलम्पिक खेलों हेतु लागू होगी।

मान्यता / सम्बद्धता हेतु औपचारिकतायेः-

1. संघ के लेटर पैड पर एक प्रार्थना पत्र।

2. एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र।

3. सम्बन्धित खेल गतिविधियों की पूर्ण जानकारी।

4. संस्था के पदाधिकारियों के मोबाइल नम्बर।

5. संस्था के बचत खाते का विवरण।

उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा करायी गयी खेल प्रतियोगिताएं एवं उपलब्धियाँ

क्रमांक

1.

नाम जनपद

लखनऊ में

नाम प्रतियोगिता

राज्य अमंत्रण दिव्यांग क्रिकेट

रैकेटबाल प्रतियोगिता

कबूतर बाजी प्रतियोगिता

इण्डिया बनाम इंग्लैण्ड महिला क्रिकेट टेस्ट मैच

राष्ट्रीय सब जूनियर आट्या पाट्या प्रतियोगिता

अन्तर कार्यालय टेबुल टेनिस प्रतियोगिता

राज्य रैकेट बाल प्रतियोगिता

उ.प्र. क्यू. स्पोर्टस

राज्य महिला फुटबाल प्रतियोगिता

लखनऊ राज्य कबूतर बाजी टुर्नामेंट

लखनऊ महोत्सव, इक्का तांगा दौड़

अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता – शीश महल

राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता

लखनऊ महोत्सव में पराम्परागत, प्राचीन खेलों का प्रदर्शन

प्रथम भारतीय नट कला चैम्पियनशिप 2004

राष्ट्रीय सब जूनियर कैरम चैम्पियनशिप 2004

विश्व कप बधिर क्रिकेट वर्ल्ड डेलीगेट कांफ्रेस

अखिल भारतीय शीशमहल क्रिकेट प्रतियोगिता

चतुर्थ राष्ट्रीय सीनियर रग्बी चैम्पियनशिप 2004

द्वितीय बधिर क्रिकेट विश्वकप 2005

ग्रामीण ओलम्पिक जुग्गौर

राष्ट्रीय ग्रामीण ओलम्पिक जुग्गौर

भूले बिसरे खेल अमर उजाला

ग्रा. भौली (BKT) में ग्रामीण / भूले बिसरे खेल

दिनांक

18-19 मार्च, 2001

23-25 जून, 2001

14 अप्रैल, 2001

14-17 जनवरी, 2002

1-3 जनवरी, 2002

12-15 अप्रैल, 2002

20-23 जून, 2002

2 अक्टूबर, 2002

5-6 अक्टूबर, 2002

10 नवम्बर, 2002

1 दिसम्बर, 2002

2-5जून, 2003

13-15 जून, 2003

6-7 दिसम्बर, 2003

28 दिसम्बर, 2003

1-3, अप्रैल, 2004

23-25 अप्रैल, 2004

11-15 मार्च, 2004

27-30 मई, 2004

15-28 नवम्बर, 2005

27-28 नवम्बर, 2007

15-18 अक्टूबर, 2009

2019 व 2020

31 अक्टूबर 2021

2.

मुजफ्फर नगर में

अर्न्तराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज चैम्पियनशिप

राज्य ब्रिज चैम्पियनशिप

आई.टी.एफ. महिला टेनिस प्रतियोगिता

आई.टी.एफ. महिला टेनिस प्रतियोगिता (10 हजार डालर)

राज्य ब्रिज चैम्पियनशिप

21-25 जुलाई, 2001

1-4 नवंबर, 2001

1-8 जून, 2002

12-19 अप्रैल, 2003

19-23 नवम्बर, 2003

3.

वाराणसी में

भारत मूछ श्री प्रतियोगिता एवं गदाजोड़ी/ मुग्दर प्रतियोगिता

जिला टेनीक्योड प्रतियोगिता

राष्ट्रीय कुंगफू चैम्पियनशिप

23 दिसम्बर, 2001

31 अगस्त, 2002

17-18 जून, 2006

4.

चन्दौली में

राष्ट्रीय गुल्ली डंडा एवं रस्साकशी प्रतियोगिता

27-28 फरवरी 2001

5.

लखीमपुर खीरी में

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

16-18 फरवरी 2001

6.

सहारनपुर में

सहारनपुर अर्न्तराष्ट्रीय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता

सहारनपुर अर्न्तराष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप

19-24 सितम्बर,2002

26सित. से 1अक्टू. 2003

7.

नोयडा में

राष्ट्रीय गोल्फ चैम्पियनशिप

31मार्च से 3 अप्रै. 2003

8.

कानपुर में

भू-कैलाश आश्रम में भूलें बिसरे खेलकूद

4 दिसम्बर 2021

गठित जिला नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन

लखनऊ, खीरी, मुजफ्फरनगर, झांसी, सहारनपुर, बरेली, आगरा, फैजाबाद, बाराबंकी, मेरठ, रायबरेली, अमरोहा, सुल्तानपुर, इटावा, मुरादाबाद, गोरखपुर, एटा, गाजियाबाद, इलाहाबाद, फिरोजाबाद तथा पीलीभीत।

ग्रामीण ओलम्पिक भूले बिसरे खेल (उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान में)
ग्रामीणों हेतु-

बैल गाड़ी दौड़- 100 मीटर, ठेलिया दौड़ -100 मीटर, ट्रैक्टर ट्राली दौड़ – 100 मीटर, दूधिया साइकिल रेस – 3 कि0मी0, नहर मे तैराकी – 100 मीटर, मलखम्ब प्रतियोगिता – 15 मिनट, शूटिंग बालीबॉल – 30 मिनट, देसी कुश्ती – भार वर्ग चित्त पट्ट, शतरंज प्रतियोगिता – 30 मिनट, पतंगबजी प्रतियोगिता – 15 मिनट, पैदल चलने की प्रतियोगिता – 1 कि0मी0.

श्रमिकों एवं पल्लेदारों हेतुः-

ईंट फेंकने की प्रतियोगिता – 2 मिनट, ईंट सर पर ले जाना – 50 मीटर, तीन बच्चों को लादकर ले जाना – 50 मीटर, ट्राली में 50 किलो के बोरे लादना – 02 मिनट, फसल काटने की प्रतियोगिता – 15 मिनट, वजन उठाने की प्रतियोगिता – 03 मिनट।

ग्रामीण शिल्पकारों हेतु¬

कुम्हारों की कुल्हड़ बनाने की प्रतियोगिता – 3 मिनट, मोची की जूता सिलाई की प्रतियोगिता – 3 मिनट, राजगीर हेतु दीवाल बनाने की प्रतियोगिता – 10 मिनट, मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता– 30 मिनट, दोना / पत्तल बनाने की प्रतियोगिता – 10 मिनट।

बच्चों हेतु-

टायर चलाने – 3 मिनट, एस. एम.एस. करना – 1 मिनट, चित्रकारी प्रतियोगिता – 30 मिनट, गुल्ली डंडा की प्रतियोगिता – 15 मिनट, गुलेल की प्रतियोगिता – 1 मिनट, कंचा प्रतियोगिता – 5 मिनट/ नॉकआउट, घोड़ा जमाल खाये – 15 मिनट/ नॉकआउट, गेंदताड़ी प्रतियोगिता – 15 मिनट/ नॉकआउट, पानी में नाव चलाना – 5 मिनट, लपटू डंडा प्रतियोगिता – 15 मि./ नॉकआउट, लट्टू नचाने की प्रतियोगिता – 5 मि0. , बच्चों की हॉफ मैराथन – 10 मिनट, लोक कला / सास्कृतिक कार्यक्रम – 10 मिनट।

महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु¬

कुआँ/ हैण्डपम्प से पानी भरना – 2 मिनट, भैंस दुहने की प्रतियोगिता – 5 मिनट, गुट्टक खेलने की प्रतियोगिता – 3 मिनट, गिप्पल / घर बसाने की प्रतियोगिता – 5 मिनट, रस्साकशी प्रतियोगिता – 15 मिनट, रस्सीकूद प्रतियोगिता – 3 मिनट, डलिया बुनने की प्रतियोगिता – 15 मिनट, कढ़ाई / चिकन दस्तकारी – 15 मिनट, पैर मुट्ठी जम्प – 15 मिनट, तीन टांग की दौड़ – 50 मीटर, लोक कला एवं लोक सांस्कृतिक – 15 मिनट।

60 वर्ष के ऊपर बुजुर्ग / जनप्रतिनिधि हेतुः-

सुरबग्घी प्रतियोगिता – 15 मिनट, दौड़ प्रतियोगिता (पंच / सरपंच / प्रधान) – 50 मी0, पैदल प्रतियोगिता (पंच / सरपंच / प्रधान) – 100 मीटर, गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिता – 5 मिनट, लाठी की पटेबाजी प्रतियोगिता – 5 मिनट, जोर-जोर से हँसने की प्रतियोगिता- 5 मिनट।

ग्रामीण दिव्यांग हेतुः-

साइकिल दौड़ – 100 मीटर, बाल फेंकने की प्रतियोगिता – 25 मीटर, म्यूजिकल कुर्सी दौड़ – 10 मिनट, दौड़ – 50 मीटर।

इन खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सामुदायिक, मनोरंजन, खेल भावना विकसित करना, स्वस्थ मानसिकता पैदा करना, आपसी मेल मिलाप बढ़ाना, शरीर व मस्तिष्क के विकास के लिए रोजगार परख खेलों के सस्ते मनोरंजक साधन उपलब्ध कराकर विकास की जागरुकता पैदा करके ग्रामीण प्रतिभाओं की खोज करना है।

उ0प्र0 नॉन ओलम्पिक एसोसियेशन

FOR PROMOTING TRADIYIONAL, ANCIENT SPORTS & CULTURE Recognized by Government of U.P./ Registered Under Society Registration Act, 1860

एसोसिएशन से समबद्ध राज्य खेल ईकाइयों के मुख्य पदाधिकारी

डॉ. कश्मीर सिंह, आई.पी.एस (से.नि.)

श्री अजय दीप सिंह, आई.ए.एस (से.नि.)

श्री ए. के. सक्सेना

श्री राजकुमार गुप्ता (मेरठ)

श्री तारिक़ हसन नक़वी

श्री अनिल कुमार अस्थाना

श्री ए.के. राजायदा

श्री वी.पी. सिंह (आगरा)

श्री वी.पी. सिंह (आगरा)

श्री वी.पी. सिंह (आगरा)

श्री रबीन्द्र चौधरी (मुजफ्फरनगर)

श्री यूजिन पाल

श्री जी.पी. त्रिपाठी

श्री संजीव सरावगी (झांसी)

श्री रतनवीर कौरनिलियस

श्री ज़फ़र आगा

श्री सुश्री सुमन चौधरी

श्री राकेश कुमार गुप्ता (कानपुर)

श्री योगेन्द्र चौधरी

श्री प्रदीप शुक्ला

श्री पी.के. दत्ता

श्री ओंकार नाथ तिवारी

श्री जयप्रकाश श्रीवास्तव

श्री ललित प्रकाश पाण्डेय

श्री अजीत यादव

श्री राहुल शुक्ला (कानपुर)

श्री कर्नल श्याल

श्री लक्ष्मीकांत (रामू) पाण्डेय (बाराबंकी)

श्री आर. एस. निगम

श्री दिनेश कुमार

श्री कुलदीप रस्तोगी

श्री दीपक

श्री अनिल पटेल (झाँसी)

श्री प्रवीण गर्ग

– उ.प्र. गोल्फ एसोसिएशन

– उ.प्र. रग्बी/बॉड़ी बिल्डिंग एसोसिएशन

– उ.प्र. गदा जोडी संघ

– उ.प्र. एडवेंचर स्पोर्ट्स

– उ.प्र. रैकेटबाल

– उ.प्र. कैरम संघ

– उ.प्र. चेस स्पोर्टस एसोसिएशन

– उ.प्र. पंजा रेसलिंग एसोसिएशन

– उ.प्र. योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन

– उ.प्र. पिट्ठू एसोसिएशन

– उ.प्र. शूटिंग बाल संघ

– उ.प्र. आट्या-पाट्या

– उ.प्र. कुंग-फू एसोसिएशन

– उ.प्र. मल्लखम्ब एसोसिएशन

– उ.प्र. डेफ क्रिकेट एसोसिएशन

– उ.प्र. पतंगबाजी संघ

– उ.प्र. ग्रामीण खेल / तैराकी संघ

– उ.प्र. फिटनेस बाल संघ

– उ.प्र. भूले-बिसरे खेल संघ

– उ.प्र. पिजन फ्लाइंग

– उ.प्र. गुल्ली – डंडा

– उ.प्र. सिविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसिएशन

– उ.प्र. सचिवालय हॉकी संघ

– उ.प्र. लट्टू संघ

– उ.प्र. खो-खो संघ

– उ.प्र. पावर लिफ्टिंग

– उ.प्र. क्यू स्पोर्ट्स

– उ.प्र. स्लो साईकिलिंग संघ

– उ.प्र. फिटनेस एवं बॉड़ी बिल्डिंग संघ

– उ.प्र. मिकटॉस फुटबाल एसोसिएशन

– उ.प्र. पैदल चाल संघ

– उ.प्र. सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन

– उ.प्र. एरिअल सिल्क स्पोर्ट्स

– उ.प्र. कलारी पथु एसोसिएशन